Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessione978244537238b8c040a21312cc69046e0be5501): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
UP Election 2022 :
7 मार्च को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव में बनारस के मतदान को हर पार्टीयां सबसे महत्वपूर्ण मान रही हैं इसी के वजह से सभी पार्टीयों के शीर्ष नेतृत्व बनारस आकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लेने से नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और प्रियंका जी भी काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी ने शुक्रवार दोपहर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके वाहन को पहले ही रोकने की वजह से दोनों पैदल ही बाबा दरबार पहुंचे।
कांग्रेस प्रमुख नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जब बाबा काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे तो पुलिस ने गोदौलिया चौराहे पर ही वाहन को रोक लिया। इसकी वजह से यहां से पैदल ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम रवाना हो गए। वहीं कांग्रेस की ओर से वाहन रोके जाने पर सुरक्षा का भी हवाला दिया गया। राहुल गांधी और प्रियंका के स्वागत के लिए गोदौलिया द्वार पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। गोदौलिया से हीं पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। काशी को राजनीति दृष्टिकोण से सभी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहीं से पूर्वांचल की पटकथा लिखनी है। सातवें चरण के मतदान से पहले हर कोई बाबा में दर्शन को आ रहा है। बताते चलें की गोदौलिया पर वाहन रोके जाने पर वहां मौजूद अधिकारी ने दोनों को ऑटो में बैठने को कहा पर दोनों भाई-बहन नहीं बैठे बल्कि पैदल ही हाथ जोड़ कर गोदौलिया द्वार पर पहुंचे। वहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों को माला फूल पहना कर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया। वहीं बाबा को नमन कर गर्भ गृह में पहुंचे और सविधि दर्शन पूजन कर बाहर निकले। वहीं बाहर निकलते समय भी मौजूद भक्तों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं दूसरी ओर बाहर आने पर प्रियंका गांधी को एक महिला ने चुनरी भेट कर कहा कि आप जितोगी। इसपर प्रियंका ने महिला से भी संवाद किया। उसी समय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी दर्शन पूजन करने पहुंचे। इस दौरान बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि काशी वासी क्योटो नहीं चाहते और जो चाहते है वह भाग जायेंगे।