MENU

कबीर की काशी के कबीर मठ में रुकी प्रियंका गांधी



 03/Mar/22

बनारस के प्रख्यात शास्त्रीय संगीत घरानों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी स्मृतियों को किया साझा

प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी रणक्षेत्र बनारस में कांग्रेस विरोधियों को धूल चटाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही उनके केंद्र और प्रदेश के स्टार प्रचारकों ने मोर्चाबंदी कर ली है वही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कबीर कीनगरी काशी के कबीर चौरा मठ में प्रवास किया। सुबह प्रियंका गांधी ने कबीरदास जी की मूलगादी में दर्शन करने के साथ ही महंत जी के साथ कबीरदास की स्मृतियों को साझा किया। इसके पश्चात प्रियंका गांधी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात कलाकारों के यहां पहुंची।

इसी कड़ी में प्रख्यात तबला सम्राट पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज, प्रख्यात कथक नृत्यांगना स्वर्गीय सितारा देवी एवं प्रसिद्ध संगीतकार पंडित बूंदी महाराज जी के घर जाकर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने शीश नवाया और उनकी स्मृतियों को साझा किया। प्रियंका जी के साथ पंडित किशन महाराज के पुत्र पंडित पूरण महाराज ने उन्हें तबले के बोल सुनाएं और प्रख्यात कथक नर्तक विशाल किसने बनारस घराने के महत्व को उनके साथ साझा किया।

बताते चलें कि प्रियंका गाँधी इन दिनों बनारस में हैं और कबीरचौरा स्थित कबीर की मूलगादी में ही रुकी हुई हैं। आज सुबह उन्होंने बिल्कुल सादा और अनौपचारिक शिल्प में कबीरमठ स्थित कबीर के पालनहार माता-पिता नीरू-नीमा की समाधि का दर्शन-अवलोकन किया और मठ में स्थित कबीर के बचपन और उनके व्यवसाय से जुड़ी पुरानी सामग्रियों को भी देखा।

कबीरचौरा संगीत का वैश्विक केंद्र है, उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत की तीन प्रमुख विधाओं-क्लासिकल गायकी, कथक नृत्य और तबले की सिद्धपीठ भी है। कबीरचौरा की सँकरी गलियों से होते हुए प्रियंका जी अपने चुनिंदा सहयोगियों के साथ गायन, वादन और नृत्य के तीनों अंगों के तीन प्रतिनिधि परिवारों से मिलने पहुँची। इसी कड़ी पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज के पुत्र प्रख्यात तबला वादक पंडित पूरन महाराज और उनके शिष्यों और परिचितों से मिलीं और कुछ देर तक तबले के बोल सुनती रहीं। इसके पश्चात प्रख्यात कथक नृत्यांगना पद्मभूषण सितारा देवी के मकान पर जाकर उनके पौत्र यशस्वी कथक नर्तक विशाल कृष्ण और उनके परिवार से मिलीं और गलियों में उपस्थित बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5070


सबरंग