MENU

पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात



 28/Feb/22

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम मोदी के होने वाले मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 86वें एपिसोड को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात में बताए गये कार्यों को आत्मसात करने एवं भारत की एकता एवं अखंडता और संस्कृति के रक्षा का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा की और बताया कि 2013 तक सिर्फ 13 पौराणिक महत्व वाली मूर्तियां भारत लाई जा सकी थी। वहीं पिछले 7 सालों में ही कुल 700 से अधिक मूर्तियां भारत में लाई जा चुकी है। उन्होंने कनाडा से लाई गयी मां अन्नपूर्णा की ऐतिहासिक मूर्ति का भी ज़िक्र किया जिसे पिछले दिनों काशी विश्वनाथ धाम पारिसर में स्थापित किया गया। पीएम मोदी ने भी छाया कि तमीलनाडु कि एक वेल्लूर से लाई गई थी भगवान अ़ंजैय्यर हनुमान जी की प्रतिमा का जिक्र किया। जो 700 साल पुरानी थी उसे हाल ही के दिनों में आस्ट्रेलिया से लाया गया है।

पीएम मोदी ने मन की बात में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय भाषा में गाएं गये लोकप्रिय गीतों का विडियो बनाने का सबब आदेश दिया और‌ कहा कि मातृभाषा हमारे जीवन को गढ़ती है। इसके साथ ही सैन्य सेवा में बढ़ती बेटियों की भागेदारी को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि अब हमारी बेटियां फाइटर प्लेन भी उडाती है। ज्ञात हो कि बनारस की बेटी शिवांगी सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड में आधुनिक तकनिकों से लैस फाइटर प्लेन राफेल उड़ाकर नया इतिहास बनाया।

पीएम मोदी ने देशवासियों को शिवरात्रि और होली की शुभकामनाएं देते हुए वोकल फार लोकल को बढ़ावा दिए जाने के लिए स्थानीय बाजारों से सामान खरिदने का आग्रह किया।

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मिंट हाउस पर कार्यकर्ताओं संग पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर , शैलेंद्र मिश्रा सहित क्षेत्र, जिला एवं महानगर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग जगह जगह पीएम मोदी के मन‌ की बात को सुना।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9225


सबरंग