MENU

बंदी की आकस्मिक मौत पर सपाईयों ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग



 26/Feb/22

वाराणसी जिला जेल में शुक्रवार को बंदी राजेश जायसवाल की मौत के बाद सियासी पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। भाजपा से सीधी टक्‍कर में मानी जा रही सपा इस घटना को एक लापरवाही बता रही है। सपा के सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने समर्थकों के साथ कबीरचौरा अस्‍पताल के मर्चरी हाउस पहुंचकर मृतक राजेश जायसवाल की पत्नी रेखा जायसवाल एवं पुत्र लकी जायसवाल से मुलाकात करते हुए बताया कि यह घटना संदिग्ध है। महानगर अध्यक्ष से परिजनो ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन कल रात मे पेट दर्द की शिकायत पर कबीर चौरा अस्पताल लाया गया तो परिजनो को कोई सूचना क्यो नही दी गई। परिजनो ने सपा महानगर अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है, सपा महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा "किसमिस गुरु" ने अस्पताल पहुंचे। परिजनो के सामने ही जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से फोन पर वार्ता की एवं घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग किया एवं पोस्टमार्टम विशेष चिकित्सको की पैनल बनाकर विडियो ग्राफी कराने की मांग किया। जिस पर जिलाधिकारी ने तुरंत आदेश निर्गत किया।

सपा महानगर अध्यक्ष ने परिजनो को आश्वस्त किया कि जब तक न्याय नही मिलेगा तब तक वह चुप नही बैठ सकते सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा पत्नी एवं पुत्र को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर सहयोग एवं न्याय दिलाएंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4634


सबरंग