MENU

सपाईयो ने कैंट प्रत्‍याशी के लिये पदयात्रा निकालकर दिखाई ताकत



 25/Feb/22

विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलो की सक्रियता अब सड़को पर दिखने लगी है, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कैन्ट विधानसभा में सपा प्रत्याशी पूजा यादव के समर्थन मे सपाईयों ने पदयात्रा निकालकर माहौल बनाया गया। रविदास गेट पर सपाई भारी संख्या मे एकत्रित हुए सपा प्रत्याशी के पक्ष मे पदयात्रा निकालकर ताकत दिखाई पदयात्रा रविदास गेट से निकलकर गोदौलिया पहुंच कर समाप्त हुआ। पदयात्रा के मुख्य अतिथि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं उप्र के संयोजक राजेशपति त्रिपाठी ने पदयात्रा को सपा का झंडा लगाकर रवाना किया एवं पदयात्रा मे स्वयं राजेश पति त्रिपाठी रविदास गेट से गोदौलिया तक पैदल पदयात्रा मे चले सभा के उपरांत तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश पति त्रिपाठी एवं सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश से भाजपा को हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हर विधान सभाओ मे सपा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष मे प्रचार प्रसार अभियान मे लगे है खासतौर से बनारस से भाजपा को हराने के लिए मै आज कैन्ट विधान सभा से शुरुआत कर दी है इस बार कैन्ट विधान सभा मे लाल हरा झंडा का परचम लहराना तय है।

पदयात्रा मे प्रमुख रूप से तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं संयोजक राजेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ नेत्री शालिनी यादव, पूर्व मंत्री बहादुर सिंह यादव, प्रदेश सचिव वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, कैन्ट अध्यक्ष दिलीप कश्यप, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव, दीपचंद गुप्ता, अब्दुल कलाम कुरैशी, विकास यादव, अनिल पटेल, जगदीश यादव, रामबाबू यादव, पूर्व पार्षद शंकर विशलानी, अविनाश यादव, राजबहादुर पटेल, आशीष शर्मा, जितेंद्र मौर्या, जंतलेवशर यादव सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7863


सबरंग