MENU

कम शब्दों में भाजपा की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने हिंदू युवा वाहिनी ने पर दिया जोर



 07/Feb/22

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिंदू युवा वाहिनी ने आईटी सेल को मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया है। वाराणसी के गुरु गोरखनाथ प्रांगण में हिन्दू युवा वाहिनी महानगर की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आईटी सेल के पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि कम शब्दों में किस तरह अपनी बात को समाज को समझाया जाए। इसमें युवा, महिला, बुजुर्गों के साथ प्रोफेशनल को जोड़ेने पर चर्चा हुई। साथ ही मतदाताओं के वोटर फार्म भरवाने के सम्बंध पर फोकस किया गया। आगामी कार्यक्रम समरसता सहभोज, कार्यकर्ता विस्तार और मण्डल की सूची को जमा करवाने को भी आदेशित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष रुद्र पांडेय, महानगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल , महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरि , महानगर मंत्री बाबू यादव, महानगर मिडियाप्रभारी अश्विनी गुप्ता, राजन जी, गप्पू, कोषाध्यक्ष सौरभ सिंह, महानगर सयोजक आई टी सेल प्रतीक श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी महानगर सह संयोजक अमन श्रीवास्तव, 12 मण्डल इकाई के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3673


सबरंग