A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session3b63e9bea868debea6c3acba9853589a39adc8c2): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

कॉरिडोर के बन जाने से मां गंगा का साक्षात्कार बाबा विश्वनाथ से हो रहा है : डॉ. नीलकंठ तिवारी



 29/Dec/21

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में जनता का पैसा जनता के कार्यों के लिए उपयोग हो रहा है : रवि किशन

श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण की श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में सोमवार को भारत एवं जापान के मैत्री का प्रतीक सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय "काशी फिल्म महोत्सव" कार्यक्रम का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी का विकास देश के लिए मापदंड साबित हो रहा है। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से ही लगातार काशी में समारोह आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में काशी में काशी फिल्म महोत्सव मनाये जाने, इसमें काशी से जुड़े फिल्मों का प्रदर्शन करने तथा काशी से जुड़े कलाकारों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया।

मंत्री डॉ0नीलकंठ तिवारी ने काशी की संस्कृति व अखड़पन्न पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे काशी का दर्शन बताया और कहा कि जो लोग काशी को जानते व समझते हैं, वह इसे भली-भांति जानते हैं। उन्होंने विशेष रूप से श्री काशी विश्वनाथ दर्शन के दौरान 1916 में महात्मा गांधी द्वारा किए गए टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि इतने अर्से बीत जाने के बाद भी महात्मा गांधी की भावनाओं का किसी भी राजनीतिक दल ने चिंता नहीं की। देश-दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं काशी के सांसद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के भावनाओं को फलीभूत करने का कार्य किया। आज श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर पूरी दुनिया को अचंभित किए हुए हैं। कॉरिडोर के बन जाने से मां गंगा का साक्षात्कार बाबा विश्वनाथ से हो रहा है।

सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में जनता का पैसा जनता के कार्यों के लिए उपयोग हो रहा है। प्रतिदिन विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन हो रहा है। जिसका लाभ सीधे-सीधे जनता को मिल रहा है। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सरकार में सच्चाई हो तो कॉरिडोर का निर्माण होता है और मन मे सच्चाई हो तो लोगों को अनाज मिलते हैं। जेवर में फिल्म सिटी का निर्माण हो रहा है, इससे फिल्म इंडस्ट्रीज को बढ़ावा मिलने के साथ ही साथ रोजगार का सृजन भी प्रदेश में होगा। उन्होंने गोरखपुर में भी फिल्म इंडस्ट्रीज विशेषकर भोजपुरी फिल्मों के निर्माण पर जोर दिया। रवि किशन ने कहा कि तमाम क्रांतिकारी ऐसे रहे जिन्हें इतिहास के पन्नों में जगह नहीं दिया गया और हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया। गुमशुदा क्रांतिकारियों व शहीदों को वर्तमान सरकार द्वारा जगह तमाम सम्मान दिया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्थान बना रहा है। प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। नोएडा जेवर में फिल्म इंडस्ट्रीज का निर्माण हो रहा है। निश्चित रूप से इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण की सर्वाधिक संभावनाएं बढ़ेंगे।

इस अवसर पर अनुपम खेर, भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल, अभिनेता सतीश कौशिक के साथ ही इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन डायरेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित, फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तत्पश्चात का फिल्म महोत्सव का ओपन सेरिमनी सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया। गायक कैलाश खेर अपने गीतों से समां बांधे रखा। देर रात तक श्रोता कैलाश खेर के गानों पर मंत्रमुग्ध होते रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3071


सबरंग