MENU

वर्तमान भाजपा सरकार में महिलायें सबसे ज्यादा असुरक्षित : जूही सिंह



 27/Dec/21

समाजवादी महिला सभा द्वारा कन्हैया स्टोरेज मैदान, तिलमापुर आशापुर वाराणसी में महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं आर्थिक विकास हेतु जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.श्रीमती जूही सिंह जी थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। आज महिलाएं उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक प्राइवेट स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। अभी कुछ दिन पहले भाजपा की एक बड़ी नेत्री व पूर्व राज्यपाल ने इसी बनारस में एक बेतुका बयान दिया कि रात को 8:00 बजे के बाद महिलाएं थाने पर ना जाएं। इतने से ही पता लगता है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति क्या है। आज इस सरकार में बुनकर, किसान, छात्र, नौजवान व व्यापारी सारे लोग परेशान हैं। "किसान हमें पेट भरने के लिए अन्न देता है तो बुनकर तन ढकने के लिए कपड़ा देता है।" लेकिन दुर्भाग्यवश भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व बुनकर दोनों आत्महत्या कर रहा है। वर्तमान सरकार में इनकी स्थिति बहुत ही दयनीय है। योगी सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं लिहाज़ा आधी आबादी प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम की आयोजक एवम समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ0 स्वप्ना सिंह स्वर्णकार ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के फलस्वरूप हजारों लोगों की मौत अस्पतालों में इलाज, दवा, आक्सीजन के अभाव में हो गई। एंबुलेंस सेवा 108 महिलाओं के लिए 102 सेवा और वूमेन पावर लाइन सब बर्बाद कर दी गई है। श्रमिकों का तमाम दुश्वारियों से पाला पड़ा। आम जनता को डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सहित खाने पीने की चीजों की महंगाई याद है। भाजपा ने खुद अपने संकल्प पत्र को ही कूड़े के ढेर में फेंक दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर स्वप्ना सिंह स्वर्णकार व संचालन सीमा सिंह ने किया। इसके पश्चात श्रीमती जूही सिंह ने "समाजवादी परिवर्तन साइकिल यात्रा" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइकिल यात्रा कटिंग मेमोरियल स्कूल प्रांगण से शुरू होकर मिंट हाउस नदेसर, कचहरी, पुलिस लाइन, पांडेयपुर, पहाड़िया होते हुए आशापुर तक गया। रास्ते मे फ्रंटल संगठन के अनुसांगिक संगठन के महानगर अध्यक्ष पूजा यादव,दीपचंद गुप्ता, अब्दुल कलाम कुरैशी एवं विधान सभा अध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ताओ ने जगह जगह स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, ओपी सिंह,शालिनी यादव,पूर्व मंत्रि रीबू श्रीवास्तव,जिला महासचिव आनंद मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, जिलाध्यक्ष महिला सभा रेखा पाल, महानगर अध्यक्ष महिला सभा पूजा यादव, डॉ0 रितिका रानी, राधा-कृष्ण संजय यादव, मीनाक्षी व्यास, अंजली श्रीवास्तव, इवोन रेनू, आंचल राघवानी, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी,अनवारुल हक अंसारी,विजय जायसवाल, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव,दिलशाद अहमद, प्रदीप जायसवाल,ओम प्रकाश पटेल ओपी, शोभनाथ यादव,नितेश सिंह रिक्की आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2663


सबरंग