MENU

वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत राय चुन्ना ने ली भाजपा की सदस्यता

फरहान अहमद

 13/Oct/21

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने विभिन्न दलों से आने वाले नेताओं के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत राय चुन्ना को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की लोकप्रियता व नेतृव में आप सभी का स्वागत करता हूं।

पीएम सीएम की अगुआई में हो रहा राज्य का चौतरफा विकास : शशिकांत राय चुन्ना

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत राय चुन्ना ने क्लाउन टाइम्स के विशेष प्रतिनिधि फरहान अहमद से फोन पर वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में राज्य का तेजी से चौतरफा विकास हो रहा है। श्री चुन्ना ने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की सोच को आगे बढ़ाया और भाजपा भी यही करती है। इसी के दृष्टिगत उन्होंने पूर्व में भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। भाजपा सही मायने में उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। इस सबसे प्रभावित होकर ही उन्होंने विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ली है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2583


सबरंग