MENU

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शुभारंभ



 09/Oct/21

शहर उत्तरी के विधायक व प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लहरतारा और तरना के दुर्गा विहार कॉलोनी में अपने विधानमंडल विकास निधि से लगभग 12 लाख की धनराशि से विकास कार्यों का लोकार्पण व शुभारंभ किया।

मंत्री ने घटारानी 400 मीटर पेयजल पाइपलाइन का लोकार्पण किया, जबकि शिवपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा विहार कॉलोनी में 6.96 लाख की धनराशि से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर राजेश जायसवाल, सत्य प्रकाश संदीप त्रिपाठी, शिवशंकर यादव, शेषनाथ यादव, दीपक सिंह विकास सिंह, जय सिंह पप्पू, प्रिंस मिश्रा समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2556


सबरंग