MENU

2 अक्टूबर को वाराणसी में होने वाली रैली से प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव का शंखनाद : राजेश तिवारी



 25/Sep/21

2 अक्टूबर को वाराणसी में होने वाली कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के रैली की तैयारी के सन्दर्भ में मैदागिन पार्टी कार्यालय में एक आवश्यक तैयारी बैठक हुआ। बैठक में प्रियंका गांधी के रैली को सफल बनाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा कांग्रेसीजनों ने की व तत्पश्चात महानगर कांग्रेस कमेटी में विस्तार के बाद बने नए पदाधिकारीयो का स्वागत हुआ। प्रदेश नेतृत्व द्वारा महानगर कांग्रेस कमेटी का विस्तार हुआ है। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव/कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार राजेश तिवारी रहे। साथ ही बैठक में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री उ0प्र0 अजय राय रहे।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि 2 अक्टूबर को होने वाली रैली को सफल बनाना व अधिक से अधिक सर्व समाज आमजनों की भागीदारी कराना अत्यंत आवश्यक है। वार्ड स्तर, शहर के पदाधिकारियों, वरिष्ट जन, एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, फ्रंटल संगठन सबकी जिम्मेदारी अलग-अलग तय होगी। इस जनविरोधी सरकार को बेनकाब करने हेतु यह रैली काशी में की जा रही। बाबा विश्वनाथ की नगरी से प्रियंका गांधी आगामी चुनाव हेतु रैली का शंखनाद करने जा रही हैं।

तैयारी बैठक में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, पूर्व मंत्री अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय,  अनिल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रितु पाण्डेय, मनोज द्विवेदी, हसन मेहदी कब्बन, सफक रिजवी, पंकज सिंह डब्लू समेत महानगर के समस्त उपाध्यक्ष,  महासचिव, सचिव वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8016


सबरंग