Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessiondb8244c5febb65d0a4fec4cfbdd1720f3642aa8c): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
अंडमान निकोबार द्वीप व बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने के कारण चक्रवाती तूफान "यास" आ रहा है । मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को तूफानी हवा के साथ पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटीय क्षेत्रों की और पहुंच रहा है जो कि इन क्षेत्रों में 25 और 26 तारीख को टकराएगा । जिससे तेज आंधी, तूफान और भीषण बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पश्चिम बंगाल और उड़ीसा राज्य सरकारों ने इस चक्रवात के निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों की मांग की थी। जिसमें उड़ीसा और बंगाल की एनडीआरएफ की टीमों के साथ अलग-अलग राज्यों से टीमों को बुला कर तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की जान माल की हानि होने को कम से कम किया जा सके।
इन्हीं परिस्थियों के चलते कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी से भी एनडीआरएफ की 5 टीमों को लाल बहादुर शास्त्री, बाबतपुर एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के मालवाहक विमान द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए ले जाया गया। भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा एनडीआरएफ की टीमों को सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता में उतारा गया और वहां से टीमों को सड़क मार्ग से होते हुए पश्चिम बंगाल के संभावित चक्रवात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा । अभी हाल ही में अरब सागर में उठे भीषण चक्रवात "ताऊ ते" का समापन ही हुआ था कि बंगाल की खाड़ी में एक और आपदा आन पड़ी । "ताऊ ते" चक्रवात ने कई लोगों की जान भी ली, उसकी भीषणता को देखते हुए एनडीआरएफ की सौ से अधिक टीमों को तैनात किया गया था। जो व्यव्स्था को बहाल करने में भी सफल रही। वहां से भी टीमों को एयरलिफ्ट किया गया।