MENU

राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ दिखाएंगे ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी



 14/Sep/26

17 सितंबर को काशी से वडनगर रवाना होंगे 500 सेवा यात्री, चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसी क्रम में काशी से वडनगर तक निकलने वाली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

10 रूटों से 50 जिलों तक पहुंचेगी यात्रा

सेवा संकल्प यात्रा को लेकर सर्किट हाउस में आयोजित व्यवस्था टोली की बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा कि काशी से वडनगर और वडनगर से काशी की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और सुशासन से प्रेरणा लेकर युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का अभियान है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में यात्रा 50 जिलों, 88 रात्रि विश्राम और 187 पड़ावों से होकर गुजरेगी। काशी से करीब 500 सेवा यात्री 10 अलग-अलग मार्गों से बाइक पर वडनगर के लिए रवाना होंगे। यात्रा में विभिन्न राज्यों से आने वाले युवा भी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान लाभार्थियों से संवाद और विभिन्न सेवा गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

गंगाजल से होगा बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

काशी विश्वनाथ धाम में सेवा यात्रियों द्वारा गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही 11 हवन कुंडों पर हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी सेवा यात्रियों की मंगलकामना की जाएगी। बटुकों के मंत्रोच्चार, यात्रियों के तिलक, डमरू दलों के वादन और साधु-संतों के आशीर्वाद से कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप दिया जाएगा।

इसके बाद सेवा यात्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

हेमांग जोशी बोले- सेवा यात्री ही यात्रा का हृदय

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद हेमांग जोशी ने कहा कि इस प्रकार की सेवा संकल्प यात्रा भाजपा के इतिहास में पहले कभी नहीं हुई। उन्हो


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2358


सबरंग