वाराणसी। थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को 13 सितंबर 2026 को गायघाट स्थित मछोदरी पार्क के पास से सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रयांशु सिंह उर्फ अर्जुन सिंह (31) पुत्र गोपाल जी सिंह, निवासी मकान नंबर 57/69 नवापुरा, थाना कोतवाली, वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 220/2026, धारा 69 बीएनएस, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशान्त गुप्ता, चौकी प्रभारी कबीरचौरा, थाना कोतवाली; कांस्टेबल आशीष यादव और रिजर्व कांस्टेबल मोहन यादव शामिल रहे।