जंसा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को प्राथमिक विद्यालय परसीपुर रामेश्वर के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना जंसा में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को नाबालिग बालिका के साथ गलत कार्य किए जाने के संबंध में उसकी मां ने थाना जंसा में लिखित सूचना दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू की।
वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने 11 सितंबर को क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम प्राथमिक विद्यालय परसीपुर रामेश्वर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्षन उर्फ उमाशंकर उर्फ डब्बू, पुत्र गोपी, निवासी ग्राम हरिहरपुर (धौरहरा), थाना चौबेपुर, वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा
उपनिरीक्षक अजय कुमार
उपनिरीक्षक अखिलेश सोनकर
कांस्टेबल सुशील चौरसिया
महिला कांस्टेबल प्रतिभा
सभी पुलिसकर्मी थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित हैं।