MENU

स्व. बाबू श्याम लाल यादव की जयंती पर कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन



 13/Sep/26

अन्नपूर्णा सभागार में साहित्यकारों, कवियों और शायरों ने दी श्रद्धांजलि, रचनाओं से बांधा समां

केंद्रीय पूर्व मंत्री तथा उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार में मंत्री रहे स्व. बाबू श्याम लाल यादव की जयंती के अवसर पर राम कटोरा स्थित अन्नपूर्णा सभागार में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बनारस के वरिष्ठ साहित्यकारों, कवियों, शायरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. बाबू श्याम लाल यादव के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों और शायरों ने अपनी कविताओं एवं गजलों की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने सराहा।

इस अवसर पर आयोजक मंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले सम्मानित जनों को सम्मानित भी किया गया।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में गंगा सहाय पाण्डेय, रघुनाथ उपाध्याय, दिनेश दत्त पाठक, कुमार महेन्द्र, परमहंस तिवारी 'परम', विजय चन्द्र तिवारी, तीर्थेश्वर प्रसाद 'हीर', ज्ञानेन्द्र तिवारी 'ज्ञान', आनन्द कृष्ण 'कुसुम', रामाश्रय यादव, डॉ. उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, हरीश चन्द्र उपाध्याय, डॉ. सदानन्द दीक्षित, श्रीमती नीलम देवी, प्रदीप कुमार, राजेश मिश्र, बृजेन्द्र चौबे, रंजीत कुमार मिश्रा, शायर जमाल बनारसी, फजल बनारसी, दशरथ लाल तिवारी, डॉ. कृष्ण मुरारी शुक्ला, सरस्वती मिश्रा, मुजफ्फर बनारसी, पवन सिंह, राजीव सिंह, संगीत श्रीवास्तव, एजाज अहमद, मदन राय मिश्रा, ध्रुव नारायण पाण्डेय 'बबलू' एवं डॉ. आर.एन. पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3256


सबरंग