जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में एक वाहन दिखाई दे रहा था। वीडियो में दिख रहे वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने ई-चालान ऐप से वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और उससे संपर्क किया। पूछताछ में वाहन का संबंध बाबुरी, जनपद चंदौली से होना सामने आया।
इसके बाद पुलिस ने युवती के पिता से फोन पर संपर्क किया। पिता ने बताया कि उनकी पुत्री किसी बात को लेकर नाराज थी और घर आने के लिए तैयार नहीं थी। वह अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। इसके बाद परिजन अपनी कार से युवती को घर लेकर आए।
पुलिस ने युवती से भी फोन पर बातचीत की। युवती ने बताया कि वह अपने घर पर परिजनों के साथ सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक सत्यापन और जांच की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हेरिटेज हॉस्पिटल के पास से युवती के अपहरण की सूचना की पुष्टि नहीं हुई है।