वाराणसी। जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई थी। आरोपी को 9 सितंबर 2026 की रात लंका थाना क्षेत्र स्थित मालवीय चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता ने थाना रामनगर में लिखित सूचना दी थी। शिकायत में बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर उसके भाई, भतीजे और उनके दोस्तों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह अचेत हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना रामनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक कुमार पुत्र स्व. लल्लन, निवासी टेंगरा मोड़ भीटी, थाना रामनगर, वाराणसी, उम्र 56 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए पुलिस को बताया कि उनका पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आपसी कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई।
मुकदमा संख्या: 0235/2026
धाराएं: 190/191(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस
थाना: रामनगर, वाराणसी
दिनांक: 9 सितंबर 2026
समय: रात 8:45 बजे
स्थान: मालवीय चौराहे के पास, थाना क्षेत्र लंका, वाराणसी
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर
उपनिरीक्षक आदित्य कुमार राय, चौकी प्रभारी कस्तबा, थाना रामनगर
उपनिरीक्षक अनिल राजपूत, थाना रामनगर
उपनिरीक्षक लाल योगेश्वर गोंड, थाना रामनगर
कांस्टेबल इकरार मोहम्मद, थाना रामनगर
रामनगर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।