MENU

सनबीम स्कूल सारनाथ में राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित



 10/Sep/26

15 से अधिक स्कूलों के बैंड ने दी शानदार प्रस्तुतियां, ब्रास बैंड में सनबीम सारनाथ और बैगपाइप गर्ल्स में भगवानपुर रहा प्रथम

वाराणसी। सनबीम स्कूल सारनाथ में राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2026 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 से अधिक स्कूलों के प्रतिभाशाली बैंडों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। आयोजन के दौरान स्कूलों में बैंड कला के प्रति सक्रियता और विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री साहेब सिंह यादव, ADIOS, वाराणसी उपस्थित रहे। वहीं सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक एवं निदेशक श्रीमती अमृता बर्मन की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम जिला नोडल अधिकारी बैंड प्रतियोगिता 2026, श्री विनोद कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के परिणाम

ब्रास बैंड

  • प्रथम: सनबीम स्कूल सारनाथ

  • द्वितीय: सनबीम स्कूल सनसिटी

  • तृतीय: सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर

बैगपाइप गर्ल्स

  • प्रथम: सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर

  • द्वितीय: सनबीम स्कूल वरुणा

  • तृतीय: सनबीम स्कूल सारनाथ

बैगपाइप बॉयज़

  • प्रथम: सनबीम स्कूल लहरतारा

  • द्वितीय: सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर

  • तृतीय: सनबीम स्कूल वरुणा

प्रधानाचार्या ने जताया आभार

कार्यक्रम के समापन पर सनबीम स्कूल सारनाथ की प्रधानाचार्या श्रीमती आरती कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागी स्कूलों, प्रदर्शनकारियों, अतिथियों, निर्णायकों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों के उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों ने प्रतियोगिता को यादगार बनाया। आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2017


सबरंग