MENU

बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को जेल या जहन्नुम, तीसरा कोई रास्ता नहीं: सीएम योगी



 09/Sep/26

कामकाजी महिलाओं के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, सफाई मित्रों और आशा वर्करों को किया सम्मानित

वाराणसी, 09 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान बाबतपुर-पिंडरा स्थित आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह में मातृशक्ति का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने पर महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया।

समारोह के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, सफाई मित्रों और आशा वर्करों समेत कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं की बड़ी भागीदारी से पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

बेटियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माताओं और बहनों की मातृत्व शक्ति का सम्मान करने वाले ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। आधी आबादी को सम्मान देने और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को मजबूत आधार मिला है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश पुलिस में करीब 10 हजार महिलाएं थीं, जबकि वर्तमान में यह संख्या बढ़कर लगभग 45 हजार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर पीएसी की महिला बटालियन भी स्थापित की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि "बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम जाने के अलावा कोई तीसरा रास्ता नहीं होगा।"

उत्तर प्रदेश में पीएसी की तीन महिला बटालियनों के नाम वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, ऊदा देवी और झलकारी बाई के नाम पर रखे गए हैं। मुख्यमंत्री


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4223


सबरंग