MENU

जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम रवाना



 09/Sep/26

9 से 11 सितंबर तक बलिया के सनबीम स्कूल में होगी 3rd जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप, यूपी टीम में वाराणसी समेत कई जिलों के खिलाड़ी शामिल

3rd जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश की जूनियर रिंग टेनिस टीम 8 सितंबर 2026 को रवाना हुई। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 9 से 11 सितंबर तक सनबीम स्कूल, बलिया में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन और सनबीम स्कूल, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों की जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी।

यूपी टीम में शामिल खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश की टीम में बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 16 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में वाराणसी के खिलाड़ियों की प्रमुख भागीदारी है।

बालक वर्ग:

  • श्रेयांश जायसवाल — वाराणसी

  • आदित्य अग्रवाल — वाराणसी

  • वेदांत जायसवाल — वाराणसी

  • देवांश कुमार — जौनपुर

  • शुभम जायसवाल — वाराणसी

  • लक्ष्य केसरी — वाराणसी

  • हिमांशु यादव — बलिया

  • सात्विक — वाराणसी

बालिका वर्ग:

  • अराध्या राय — सोनभद्र

  • उम्मे सुकैना — वाराणसी

  • श्रुति यादव — आजमगढ़

  • प्रिसा — आजमगढ़

  • नंदिनी कुमारी — जौनपुर

  • अन्वी कश्यप — वाराणसी

  • श्रेया यादव — वाराणसी

  • आयुसी सिंह — वाराणसी

गुरबिंदर सिंह होंगे कोच, दिनेश कुमार टीम मैनेजर

उत्तर प्रदेश जूनियर रिंग टेनिस टीम के कोच गुरबिंदर सिंह हैं, जबकि दिनेश कुमार को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम के खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित हैं।

उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की महासचिव मनीषा रानी सिंह ने टीम के रवाना होने की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7393


सबरंग