वाराणसी। माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। 7 सितंबर 2026 को आयोजित प्लेसमेंट एवं भर्ती प्रक्रिया में विद्यार्थियों को रोजगार और इंटर्नशिप के बेहतर अवसर प्राप्त हुए। प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित और शॉर्टलिस्ट विद्यार्थियों की कुल संख्या 64 रही।
प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान LacozY Enterprises में MBA, BBA एवं B.Com के 22 विद्यार्थियों का चयन Human Resource Manager के पद पर किया गया। चयनित विद्यार्थियों को 5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है।
इसी क्रम में Robopulse Intelligence में BCA के 7 विद्यार्थियों का चयन AI एवं Robotics Trainer के पद पर हुआ। चयनित विद्यार्थियों को 4.2 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त होगा।
Taxtron Technologies में BCA एवं MCA के 4 विद्यार्थियों का चयन Trainee Engineer के पद पर किया गया। इन विद्यार्थियों को 3 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है।
वहीं Techvein IT Solution में BCA, B.Com एवं MBA के 7 विद्यार्थियों को Sales Intern एवं Tech Intern के पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इन विद्यार्थियों को 6,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
इसके अलावा Chetmani में BBA, BCA, B.Com एवं MBA के 16 विद्यार्थियों को Sales Intern के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं Laxmishree Investment में एक विद्यार्थी का चयन हुआ, जबकि 3 विद्यार्थियों को Management Trainee–Sales पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने सभी चयनित एवं शॉर्टलिस्ट विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान ने कहा कि उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्लेसमेंट समारोह को सफल बनाने में जय मंगल सिंह, स्नेहा, वज्र मोहन श्रीवास्तव, शिवानन्द सिंह, दीक्षा सिंह, सोनम वर्मा, नीलोत्पल डे एवं अंजली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के समापन पर चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी गई और प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने के लिए संस्थान के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। ऑफर लेटर वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के महासचिव डॉ. नीरज राजहंस द्वारा किया गया।
माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने सभी चयनित एवं शॉर्टलिस्ट विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।