वाराणसी। सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की ओर से शिक्षकों और स्कूल लीडर्स के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए ‘आई एम सनबीम अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन 7 सितंबर को सनबीम लहरतारा में हुआ। इस दौरान सनबीम के विभिन्न परिसरों के शिक्षकों एवं स्कूल लीडर्स को उनकी उत्कृष्टता, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मेयो कॉलेज, अजमेर के प्राचार्य सौरव सिन्हा रहे। कार्यक्रम में सनबीम ग्रुप के बोर्ड सदस्य डॉ. दीपक माधोक, श्रीमती भारती माधोक, सुश्री अमृता बर्मन, सुश्री प्रतिमा गुप्ता और श्री हर्ष माधोक सहित सनबीम की विभिन्न शाखाओं के प्रधानाचार्य एवं अन्य बोर्ड सदस्य मौजूद रहे।
पुरस्कारों के लिए गठित निर्णायक मंडल में भारत और मिडिल ईस्ट के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों को शामिल किया गया था। निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानदंडों के आधार पर शिक्षकों एवं स्कूल लीडर्स के कार्यों का गहन मूल्यांकन किया और अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव के आधार पर अंतिम विजेताओं का चयन किया।
इस वर्ष पुरस्कारों में ‘Inclusion’ यानी समावेशन को विशेष स्थान दिया गया। इस श्रेणी के माध्यम से ऐसे विद्यालयों के प्रयासों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रणालियां, प्रक्रियाएं और संवेदनशील वातावरण विकसित किए हैं। साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर, सम्मान और सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए प्रयासों को भी मान्यता दी गई।
#Innovatex: श्री तौसीफ खान, सनबीम वरुणा — प्रथम
#FollowTheLight: सुश्री शिखा सिंह, सनबीम अन्नपूर्णा — प्रथम
#MIRainbow: सुश्री तनिष्का जायसवाल, सनबीम लहरतारा — प्रथम
#TechnoGlobal: श्री देवाशीष रॉय, सनबीम सनसिटी — प्रथम
#HeadsNTales: सुश्री ज्योति लखवानी, सनबीम अन्नपूर्णा — प्रथम
#ActiveBee: सुश्री खुशी श्रीवास्तव, सनबीम लहरतारा — प्रथम
#GrowthMindset: सुश्री शीना उपाध्याय, सनबीम अन्नपूर्णा — प्रथम
#ClassroomMaestro: श्री श्याम बहादुर, सनबीम भगवानपुर — प्रथम
#CoScholasticious: सुश्री श्वेता मिश्रा, सनबीम अन्नपूर्णा — प्रथम
#RisingStar: सुश्री जाह्नवी मेघनानी, सनबीम अन्नपूर्णा — प्रथम
#FosterNest: सुश्री खुशबू केशरी, सनबीम लहरतारा — प्रथम
#RayOfHope: सुश्री विदिशा शाह, सनबीम अन्नपूर्णा — प्रथम
#BuildingBridges: सुश्री अपर्णा सिंह, सनबीम अन्नपूर्णा — प्रथम
#QualityMatters: श्री अमनदीप सिंह, QA R&D — प्रथम
#StartingRight: श्री अनम साजिद, सनबीम अन्नपूर्णा — प्रथम
#SDGChamp: सुश्री शालिनी दाबड़े, सनबीम लहरतारा — प्रथम
#CareerCatalyst: श्री माजिद मुमताज़, सनबीम महिला महाविद्यालय, वरुणा — प्रथम
#EduScholar: डॉ. सौमिक गोस्वामी, सनबीम महिला महाविद्यालय, वरुणा — प्रथम
#InclusionInAction: डॉ. अनुपमा मिश्रा, सनबीम वरुणा — प्रथम
समारोह में QA R&D ट्रेनिंग ग्रुप के अतिरिक्त निदेशक श्री पॉल पी.वी. को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं दीर्घकालिक योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
सनबीम ग्रुप के चेयरपरसन डॉ. दीपक माधोक ने कहा कि ‘आई एम सनबीम अवॉर्ड्स’ केवल पुरस्कार प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह शिक्षकों के समर्पण, नेतृत्व और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्कूल लीडर्स प्रतिदिन अपने कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन को प्रभावित करते हैं और शिक्षा को अधिक सार्थक, संवेदनशील एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।