MENU

कपसेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न मुकदमों में वांछित 5 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार



 08/Sep/26

न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू और वारंट के आधार पर घरों से पकड़े गए आरोपी, गैंगस्टर एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न मामलों में थे वांछित

 अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपसेठी पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों में वांछित पांच एनबीडब्ल्यू/वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन और थानाध्यक्ष कपसेठी विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू/वारंट से संबंधित पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

पांचों गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. नीरज कुमार पुत्र त्रिभुवन राम, निवासी ग्राम सिरिहिरा, थाना कपसेठी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 0179/2024 में धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट, 67 आईटी एक्ट एवं 74 बीएनएस से संबंधित वारंट जारी था।

2. छोटई लाल उर्फ छोटू राजभर पुत्र छब्बू राजभर, निवासी ग्राम मटुका, थाना कपसेठी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 500/2009 में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वारंट था।

3. अजय यादव पुत्र स्व. मुरलीधर, निवासी ग्राम सकलपुर, थाना कपसेठी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 154/2025 में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वारंट जारी था।

4. विशाल यादव उर्फ शनि पुत्र सुरेंद्र प्रसाद उर्फ पप्पू, निवासी ग्राम सकलपुर, थाना कपसेठी। आरोपी भी मुकदमा संख्या 154/2025 में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत जारी वारंट में वांछित था।

5. पंकज यादव पुत्र सुरेंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव, निवासी ग्राम सकलपुर, थाना कपसेठी। आरोपी के खिलाफ भी मुकदमा संख्या 154/2025 में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वारंट जारी था।

न्यायालय में पेश किए जा रहे आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक करुणा सागर तिवारी, उपनिरीक्षक सतीशचन्द्र गुप्ता, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल बैभव त्रिपाठी, रिजर्व कांस्टेबल हिमांशु पाण्डेय और रिजर्व कांस्टेबल योगेश यादव शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9496


सबरंग