कार्यक्रम में वाराणसी के उद्योग, शिक्षा और व्यवसाय जगत से जुड़े कई विशिष्ट लोगों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इनमें डॉ. पी.वी. राजीव (AIC-BHU), पीयूष कोठारी (वाराणसी कार्पेट्स), सीए राज अग्रवाल (स्टडी एट होम), डॉ. स्नेहा गुप्ता (एटॉमिक ग्रुप) और अनुपम रघुवंशी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
स्टार्टअप शो में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (SMS), अशोका इंस्टीट्यूट और SHEPA सहित वाराणसी के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपने नवाचारी विचारों, स्टार्टअप अवधारणाओं और उद्यमशील दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हुए उन्हें व्यावहारिक व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने की संभावनाएं साझा कीं।
कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय में सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की सहायक निदेशक श्रीमती प्रतिमा गुप्ता और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) संदीप मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पशुपति शीर्ष प्रायोजक, मसाला मिस्ट सह-प्रायोजक तथा सागर रत्ना और द सिटी स्टेज एसोसिएट प्रायोजक रहे। संस्था की ओर से सभी प्रायोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
समापन अवसर पर सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन के प्राचार्य डॉ. सौरभ सेन ने अतिथियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों, सहयोगी संस्थानों और प्रायोजकों का धन्यवाद किया। प्रशासक श्रीमती सरिता राव ने युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा, उद्यमशीलता और नवाचार को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए विद्यार्थियों से नए अवसरों की तलाश और अपने विचारों को साकार करने का आह्वान किया।
‘द नेक्स्टलीप : विकसित भारत–2047’ के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमिता और नवाचार के लिए एक साझा मंच मिला। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि युवा प्रतिभाओं के नए विचार और उद्यमशील सोच वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।