प्रतियोगिता का आयोजन एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कॉलेज, वाराणसी के तत्वावधान में किया गया। सुबह आठ बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने रिंग में अपने दमखम और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में महादेव सूर्य विनायक बॉक्सिंग अकादमी, संदहा, वाराणसी के प्रशिक्षकों ने निर्णायक एवं तकनीकी अधिकारियों के रूप में जिम्मेदारी निभाई। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता का संचालन किया गया।
प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चारु चन्द्र राम त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित खिलाड़ी आगामी 10 सितंबर को गाजीपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मंडल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में अंडर-19 बालक वर्ग से अंकुश, करन सोनकर और विनय चौरसिया शामिल हैं। अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन दुबे, शिवांश पाल, विवेक पाल, अनिरुद्ध दत्त मिश्रा, आरव चौरसिया, गौतम साहनी और रुद्र पांडेय का चयन हुआ है। अंडर-14 बालक वर्ग में रुद्रांश यादव और अंजनी मिश्रा चयनित हुए।
वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में श्रेया, साह्नवी यादव, साक्षी तिवारी और जागृति यादव ने मंडल प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है।
आयोजन को सफल बनाने में जनपद के शारीरिक शिक्षकों एवं अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान जनपद सचिव सर्वेश सिंह, जगजीत सिंह ‘जग्गा’, भरत सिंह, प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह, अखिलेश कुमार राय, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार, उपेंद्र सिंह, नीरज कुमार, डॉ. धनञ्जय त्रिपाठी, ममता दुबे, राजेश सिंह दोहरी और शैलेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।