समारोह में कक्षा 12वीं के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों को संस्था के अध्यक्ष एवं निदेशिका द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर संस्था की निदेशिका श्रीमती पूजा मधोक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों की उपलब्धियों के पीछे उनके अभिभावकों और अनुभवी शिक्षकों का निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशन महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता की इस सीढ़ी पर आगे बढ़ते हुए विद्यार्थी अपनी जड़ों से जुड़े रहें और निरंतर सीखने की ललक बनाए रखें।
समारोह की अगली कड़ी में कक्षा 10वीं में सर्वाधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा विभिन्न विषयों में टॉप करने वाले छात्रों को संस्था के अतिरिक्त निदेशक श्री माहिर मधोक और प्रधानाचार्या श्रीमती गुरमीत कौर ने प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
संस्था के अतिरिक्त निदेशक श्री माहिर मधोक ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान दौर तकनीक और नवाचार का युग है। बोर्ड परीक्षाओं में शानदार अंक हासिल कर विद्यार्थियों ने यह साबित किया है कि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, सीखने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
डैलिम्स सनबीम के डीन ऑफ एकेडमिक श्री सुभोदीप डे ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्तमान उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में डैलिम्स सनबीम समूह की विभिन्न शाखाओं के उन शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने संस्था के शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया है।
संस्था के अध्यक्ष, निदेशिका, अतिरिक्त निदेशक, डीन ऑफ एकेडमिक एवं प्रधानाचार्या ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक-विद्यार्थी संबंध और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सिगरा शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा त्रिवेदी ने सभी गणमान्य अतिथियों, सम्मानित अभिभावकों, विद्यार्थियों और समर्पित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी के अमूल्य मार्गदर्शन, सहयोग और अटूट विश्वास से यह आयोजन सफल एवं स्मरणीय बन सका। उन्होंने सभी अचीवर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ ही शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया।
डैलिम्स सनबीम के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ‘बाबा’ मधोक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।