MENU

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : सूर्यमुनी तिवारी



 06/Sep/26

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया गया नमन

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।

शिक्षक संस्कारवान नागरिक तैयार कर राष्ट्र निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका

विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के संवाहक नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित कर उन्हें बेहतर नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के सम्मान का प्रतीक है।

विद्यार्थियों से डॉ. राधाकृष्णन के आदर्श अपनाने का आह्वान

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार दुबे ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और शिक्षा के महत्व को समझने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संतोष कुमार सिंह, वैभव त्रिपाठी, रविन्द्र नारायण त्रिपाठी, बसंती सिंह, संगीता सिंह, मीरा गुप्ता, चंदन कुमार, ब्रजेश सिंह, धनंजय मौर्या, चंद्रभान चौहान, नित्यानंद शुक्ला, अरुण मौर्य सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

उत्साहपूर्ण और सम्मानजनक वातावरण में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न हुआ।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1435


सबरंग