वाराणसी। नमो घाट-खिड़कियां घाट स्थित गोवर्धनधारी मंदिर में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को गोवर्धन पूजा समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे गोवर्धनधारी जी की संध्या आरती से हुई। इसके बाद भजन गायकों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से पूरे मंदिर परिसर को कृष्णमय कर दिया।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार किया गया। चांदी से निर्मित भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का भक्तों ने सवा कुंतल दूध से अभिषेक किया। इसके साथ ही मंदिर में हरियाली श्रृंगार कर गोवर्धनधारी जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।
रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिर परिसर में शंखनाद किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बधाई गीत गाकर भगवान के जन्म की खुशी मनाई। जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती और पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ ने की। संचालन समिति के महामंत्री जयप्रकाश यादव ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष सीताराम यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल जी यादव, डॉ. शिवनाथ यादव, अशोक यादव, अर्जुन यादव, कैलाश यादव, विनोद यादव, लालू यादव, भाला यादव, अमरदेव यादव, दिनेश यादव, अजय यादव, अभय स्वाभिमानी, राजू यादव, सतीश यादव, भोला यादव, श्री प्रकाश यादव, लाल बचन यादव, मनोज यादव, अविनाश यादव, आनंद यादव, विनीत यादव, रवि यादव, बच्चा यादव, मदन यादव, राजेश अहीर, अनिल यादव, राजाराम यादव, शिवधार यादव, राजेश यादव, भरत यादव, बल्लू यादव, लाई यादव, राजा यादव, विजय यादव, रमेश यादव, शालिनी यादव, नंदिनी यादव, डॉ. विशाल यादव, अमर यादव, विवेक यादव, त्रिलोकी यादव, ई. मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।
गोवर्धनधारी मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह भक्ति, संगीत और धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर जयकारों और शंखनाद से गूंज उठा।