MENU

राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारी की जिला जज ने की समीक्षा



 05/Sep/26

12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली है राष्ट्रीय लोक अदालत
 
वाराणसी। माह के द्वितीय शनिवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला जज संजीव शुक्ला ने न्यायिक अधिकारियों संग बैठक की। जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए इसकी तैयारियों, चिन्हित वादों की जानकारी तथा लोक अदालत के व्यापक प्रसार प्रसार की समीक्षा की। जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी,मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,बैंक ऋण वसूली,श्रम,विद्युत,राजस्व, पारिवारिक,चेक बाउंस,प्री-लिटिगेशन, यातायात चालान तथा अन्य सुलह योग्य वादों को अधिक से अधिक चिन्हित कर निस्तारित किये जाने के लिए न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया। साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 01 अगस्त 2026 से संचालित *राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0* में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमों के निस्तारित करने पर जोर दिया। बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी, अपर जिला जज (प्रथम) संध्या श्रीवास्तव, लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज (षष्ठम) आलोक कुमार, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश रामकेश, अपर जिला जज- विवेकानंद विश्वकर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हितेश अग्रवाल समेत सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद थे। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) राजीव मुकुल पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि अदालतों में लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें पक्षकारों के बीच सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4903


सबरंग