पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहादुरपुर गांव में योगी वीर बाबा मंदिर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौबेपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और इश्तियाक अली (38) निवासी बहादुरपुर तथा शिवम खरवार (18) निवासी बहादुरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों के कब्जे और मौके से कुल 33,650 रुपये नकद तथा 48 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बरामद रकम में 32 हजार रुपये माल फड़ और 1,650 रुपये जामातलाशी के हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0 0498/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा और हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रताप यादव शामिल रहे।