वार्ड नंबर 97 कालभैरव वार्ड के पार्षद संजय विशम्भरी के पूज्य पिता दिगंबर दास विशम्भरी (90) के निधन पर प्रदेश के आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शोक संवेदना व्यक्त की। सोमवार को मंत्री उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
डॉ. दयालु ने दिवंगत दिगंबर दास विशम्भरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पिता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि दिगंबर दास विशम्भरी का अंतिम संस्कार सोमवार को मणिकर्णिका घाट पर संपन्न हुआ। उनके पुत्र मनोज विशम्भरी ने मुखाग्नि दी।
शोक की इस घड़ी में कई गणमान्य नागरिक, स्थानीय कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।