MENU

वाराणसी में The ENIAD MUN 4.0 का समापन, 500 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने दिखाई नेतृत्व और कूटनीतिक क्षमता



 31/Aug/26

वाराणसी, 31 अगस्त 2026। सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर में आयोजित The ENIAD MUN 4.0 के चौथे संस्करण का दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में 500 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श, बहस, वार्ता और सामूहिक समाधान की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न समितियों में चर्चाओं और बहसों को आगे बढ़ाया गया। प्रतिनिधियों ने प्रभावी तर्क, नेगोशिएशन और रणनीतिक निर्णय क्षमता के माध्यम से संबंधित विषयों पर अपनी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। समितियों में हुई महत्वपूर्ण बहसों, प्रस्तावों और विचारोत्तेजक हस्तक्षेपों ने सम्मेलन की कार्यवाही को प्रभावशाली बनाया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों का सम्मान

समापन समारोह में सनबीम समूह की सह निदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता और सनबीम भगवानपुर की प्रधानाचार्य सुश्री मौसूमी भट्टाचार्या सहित कार्यकारी बोर्ड के सदस्य, शिक्षकगण, सचिवालय और प्रतिभागी मौजूद रहे।

समापन अवसर पर विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को Best Delegate, High Commendation और Special Mention सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को उनके शोध, वक्तृत्व कौशल, कूटनीतिक क्षमता, नेतृत्व और प्रभावी सहभागिता के लिए सराहा गया।

युवाओं के लिए सीख और नेतृत्व का मंच

The ENIAD MUN 4.0 का दो दिवसीय आयोजन युवाओं के लिए संवाद, सीख, नेतृत्व और नए दृष्टिकोण विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच बना। सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखने के साथ-साथ विचारों के आदान-प्रदान, तार्किक बहस और सामूहिक समाधान की प्रक्रिया का अनुभव मिला।

सनबीम समूह के COO संदीप मुखर्जी ने आयोजन की सफलता पर प्रतिभागियों, शिक्षकों, सचिवालय और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2981


सबरंग