तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत पूरी मजबूती के साथ नेपाल के साथ खड़ा है।
डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि और तबाही से भारत बेहद दुखी है। नेपाल केवल भारत का पड़ोसी देश ही नहीं, बल्कि अभिन्न मित्र राष्ट्र है। दोनों देशों के नागरिक लंबे समय से एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल सरकार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। भारत सरकार की ओर से राहत सामग्री भी भेजी जा रही है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और आपदा में प्रभावित एवं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि मंत्री डॉ. दयालु ने नेपाल में आई त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में काशी और उत्तर प्रदेश समेत पूरा भारत नेपाल के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरसंभव सहयोग देने को तत्पर है।
उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके लिए धैर्य और संबल की कामना की।