MENU

लक्सा में कांवड़ियों के लिए लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप



 29/Aug/26

हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन ने स्वास्थ्य जांच के साथ वितरित कीं निःशुल्क दवाएं

वाराणसी। श्रावण माह में आस्था और भक्ति के बीच हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए लक्सा निदान केंद्र के निकट कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप लगाया। तपती गर्मी, लंबी पैदल यात्रा और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर कांवड़ियों के लिए राहत का केंद्र बना।

शिविर में श्रद्धालुओं की निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें रक्तचाप, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार श्रद्धालुओं को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने कांवड़ियों और शिवभक्तों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस जनसेवा अभियान में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. प्रियरंजन, अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव, राहुल राय और सक्रिय समाजसेवी बबलू बिन्द सहित प्रदीप, संजय, रितेश, सचिन और विकास ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में योगदान दिया।

डॉ. तरुण के सौजन्य से आयोजित इस शिविर के माध्यम से फाउंडेशन ने संदेश दिया कि श्रावण केवल आस्था और भक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। संस्था की ओर से प्रयास किया गया कि कांवड़ियों और शिवभक्तों को यात्रा के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मिल सके और वे स्वस्थ रहते हुए अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

— वैभव श्रीवास्तव
अध्यक्ष, हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन
वाराणसी

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3229


सबरंग