MENU

इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद किया



 29/Aug/26

ब्रेकअप के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट, मेटा अलर्ट से मिली सूचना; काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की बात पोस्ट करने वाले युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर इस संबंध में पोस्ट की थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवक की लोकेशन का पता लगाया और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के मीडिया सेल को पुलिस मुख्यालय से मेटा अलर्ट के माध्यम से युवक की सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिली। इंस्टाग्राम आईडी संचालक हर्ष वर्मा की ओर से स्टोरी पोस्ट की गई थी, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चेतगंज थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने सर्विलांस शाखा की सहायता से संबंधित इंस्टाग्राम आईडी के संचालक का मोबाइल नंबर और लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

युवक की बरामदगी के बाद पुलिस ने उससे बातचीत कर उसे समझाया तथा काउंसलिंग की। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत जताई और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, थाना चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी।

  • उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नाटी इमली, थाना चेतगंज।

  • उपनिरीक्षक भरत पाण्डेय, थाना चेतगंज।

  • हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, थाना चेतगंज।

  • कांस्टेबल पुनीत कुमार, थाना चेतगंज।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6317


सबरंग