MENU

श्रावण के अंतिम सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत



 26/Aug/26

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा धाम, आस्था और भक्ति से सराबोर दिखी काशी

 श्रावण मास के पावन चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वेश्वर के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना और पूरा धाम भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु धाम पहुंचे। इस दौरान उन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के बीच पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। बाबा के जयकारों से काशी की गलियां और धाम परिसर गूंज उठे।

श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। पुष्पवर्षा के दौरान श्रद्धालुओं के मुख से लगातार “हर-हर महादेव” और “बाबा विश्वनाथ की जय” के जयकारे गूंजते रहे।

श्रावण के अंतिम सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में आस्था, भक्ति और उल्लास का यह अद्भुत दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे आयोजन के दौरान काशी की धार्मिक और आध्यात्मिक छटा देखते ही बनी।

हर-हर महादेव!


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9338


सबरंग