MENU

एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के जीएनएम के 16वें बैच को भावभीनी विदाई



 26/Aug/26

अनुशासन, टीमवर्क और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा कार्य करने का दिया संदेश

वाराणसी। एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जीएनएम के 16वें बैच, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग तथा एएनएम के 11वें बैच के छात्र-छात्राओं के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को सम्मान एवं आत्मीयता के साथ विदाई दी।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस सेवा प्रमुख युद्धवीर तथा वरिष्ठ प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी, बीएचयू प्रो. डॉ. गोपाल नाथ ने प्रधानाचार्या प्रो. डॉ. आर. जोहँसी रानी, उप-प्रधानाचार्य प्रो. गीता डी एवं कॉलेज फैकल्टी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, टीमवर्क और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बनाया। छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास और पूरे सम्मान के साथ अपने सीनियर्स को विदाई दी।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने कॉलेज फैकल्टी को 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत, सेवा भावना और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7930


सबरंग