MENU

वाराणसी में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता, खुले बाजार से जरूरत के अनुसार खरीद सकेंगे लोग



 24/Aug/26

सूचना विभाग ने कहा- चीनी की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें; जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत होगी कड़ी कार्रवाई

 जनपद में चीनी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है और बाजार में किसी तरह की कमी नहीं है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपनी आवश्यकता के अनुसार खुले बाजार से चीनी खरीदने की अपील की है।

अपर जिलाधिकारी (सिविल सप्लाई) अमित कुमार भारतीय ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से बाजार में चीनी की उपलब्धता का निरीक्षण कर रहे हैं तथा कीमतों के नियमन की निगरानी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

प्रशासन ने जनपद के सभी थोक और फुटकर व्यापारियों से भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर अपने पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से दर्ज करने को कहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी चीनी की जमाखोरी या कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने और भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7077


सबरंग