MENU

23 अगस्त को वाराणसी के कालिका धाम मंदिर क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं पर अश्लील इशारे करने वाला युवक गिरफ्तार



 24/Aug/26

कपसेठी पुलिस की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई; भदोही निवासी 31 वर्षीय राजू यादव के खिलाफ धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज

वाराणसी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कपसेठी थाना की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने 23 अगस्त को कालिका धाम मंदिर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बालिकाओं की ओर अश्लील इशारे व अश्लील बातें करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष कपसेठी उपनिरीक्षक विकास कुमार मौर्या के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी की अगुवाई में टीम मंदिर क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो वहां आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं की ओर अश्लील इशारे कर रहा था और अश्लील बातें कर रहा था।

पुलिस टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राजू यादव (31) पुत्र जिलाजीत यादव, निवासी ग्राम मईसोनहर, थाना भदोही, जनपद भदोही के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को उसके कृत्य से अवगत कराते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मामले में थाना कपसेठी में मु0अ0सं0 125/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी, उपनिरीक्षक करुणा सागर तिवारी और महिला आरक्षी ज्योतिका शामिल रहीं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4451


सबरंग