MENU

एपेक्स पैरामेडिकल के नवें बैच को जूनियर्स ने दी भावभीनी विदाई



 23/Aug/26

‘बॉन वॉयएज’ समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, एमआरआई, सीटी और एक्सरे को एकीकृत कर मेडिकल रेडियोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने की सराहना

वाराणसी। एपेक्स एलाइड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के वर्ष 2024-26 बैच के छात्रों के लिए ‘बॉन वॉयएज’ विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी, कार्डियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, इमरजेंसी ट्रॉमा, डायलिसिस, क्रिटिकल केयर एनेस्थेसिया, ऑपरेशन थिएटर और मेडिकल लैबोरेटरी-डीएमएलटी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के नवें बैच के छात्रों को जूनियर्स ने भावभीनी विदाई दी।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेत्र रोग सर्जन डॉ. श्रेया शाह, एपेक्स की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल, वरिष्ठ सर्जन प्रो. डॉ. आनंद कुमार, ओंको रिहैब विशेषज्ञ डॉ. दिब्येन्दु रॉय, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर वैभव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश सिंह और प्रो. डॉ. आर. जान्सी रानी ने फैकल्टी सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जूनियर छात्रों ने शिव नृत्य वंदना से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद गीत, सोलो डांस और ग्रुप डांस की प्रस्तुतियों के जरिए सीनियर्स को विदाई दी गई। समारोह में फैकल्टी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। छात्रों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का संचालन किया और विभिन्न पाठ्यक्रमों से चयनित ‘मिस्टर एंड मिस फेयरवेल’ को सम्मानित किया।

एमआरआई, सीटी और एक्सरे को एकीकृत कर नया पाठ्यक्रम

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से एलाइड हेल्थकेयर के नए पाठ्यक्रमों में एमआरआई, सीटी और एक्सरे को एकीकृत कर ‘मेडिकल रेडियोलॉजी’ पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने दो वर्ष के अध्ययन के बाद छह माह की इंटर्नशिप को छात्रों के व्यावसायिक करियर के लिए उपयोगी बताया।

उन्होंने अंतिम वर्ष के छात्रों के अस्पताल में अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण स्वास्थ्य क्षेत्र में विद्यार्थियों के कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य और सुदृढ़ करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4940


सबरंग