MENU

सिगरा-औरंगाबाद सीएम ग्रिड मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश



 22/Aug/26

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण, जल निगम को पेयजल इंटर कनेक्शन शिफ्टिंग जल्द पूरा करने की हिदायत

वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को सिगरा से औरंगाबाद तक सीएम ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे मार्ग निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

पेयजल इंटर कनेक्शन शिफ्टिंग में तेजी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जल निगम द्वारा कराए जा रहे पेयजल इंटर कनेक्शन के शिफ्टिंग कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को शिफ्टिंग का काम यथाशीघ्र पूरा कराने की हिदायत दी, ताकि सड़क निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

नगर निगम और जल निगम के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए नगर निगम के अधिशासी अभियंता (सिविल) और जल निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन से जुड़े कार्यों के कारण सड़क निर्माण प्रभावित न हो और दोनों विभाग आपस में समन्वय बनाकर लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करें।

अधिकारियों ने मौके पर दी कार्यों की जानकारी

निरीक्षण के दौरान जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता कमल सिंह अपनी टीम के साथ तथा नगर निगम के अधिशासी अभियंता (सिविल) आगम कटियार भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने नगर आयुक्त को निर्माण एवं शिफ्टिंग कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5922


सबरंग