MENU

UP BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी; जगदीश पटेल को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी



 20/Aug/26

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दी बधाई, बोले- अनुभवी नेतृत्व से मजबूत होगा भाजपा संगठन, 2027 के विजय अभियान को मिलेगी नई गति

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश संगठन को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रभारी और जगदीश पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने विनोद तावड़े और जगदीश पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

‘दोनों नेताओं का अनुभव संगठन को देगा नई मजबूती’

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि विनोद तावड़े और जगदीश पटेल का उत्तर प्रदेश का दायित्व संभालना प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों नेता संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ रखने वाले वरिष्ठ नेता हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी 2027 के विजय अभियान को नई गति मिलेगी।

राष्ट्रीय पदाधिकारी टीम को भी दी बधाई

आयुष मंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय पदाधिकारी टीम के सभी सदस्यों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने कहा कि संगठन ने योग्य और अनुभवी नेतृत्व पर विश्वास जताया है। विनोद तावड़े और जगदीश पटेल के नेतृत्व में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन को और मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8804


सबरंग