स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोवर्धन धाम में सुबह 7 बजे समिति की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू ने की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी अपनी यादें और विचार साझा किए।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष दिनेश यादव पप्पू और अजय यादव अज्जू ने उपस्थित लोगों का बैज और पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद संरक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र यादव ज्ञानू, पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, सह संयोजक प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष पारस यादव पप्पू, योगाचार्य अभय स्वाभिमानी और उपाध्यक्ष अशोक यादव दुली ने स्वतंत्रता से जुड़ी यादें साझा कीं।
गोवर्धन धाम की योग कक्षा की महिलाओं और बच्चों ने राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बनाया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जय प्रकाश यादव ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष सीताराम यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में नंदनी यादव, ऊषा यादव, भोला यादव, विनोद यादव दवा, लाल बचन यादव, विनीत यादव, सतीश यादव, आनंद यादव, राकेश यादव, राजकुमार यादव, राजा यादव, दीपक यादव, साहिल यादव, उज्जवल यादव, बच्चा यादव, मनोज जायसवाल और मनीष सिंह समेत बड़ी संख्या में योग कक्षा की महिलाएं मौजूद रहीं।