MENU

श्री जे.एम. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय में 6000 वर्गफुट के ‘संस्कृति मण्डपम्’ का लोकार्पण



 17/Aug/26

बालव्यास श्रीकांत शर्मा ने किया उद्घाटन, बोले—धर्म, शिक्षा और संस्कृति का बनेगा जीवंत केंद्र

भगवान श्रीसिद्धेश्वर महादेव की पावन सन्निधि में स्थित एवं वर्ष 1926 में स्थापित श्री जे.एम. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय, श्रीसिद्धेश्वर महादेव परिसर, अस्सी-भदैनी में रविवार को 6000 वर्गफुट के अत्याधुनिक वातानुकूलित बहुउद्देशीय ‘संस्कृति मण्डपम्’ का भव्य लोकार्पण किया गया।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं मंगल आशीर्वचन समारोह में परम पूज्य बालव्यास श्रीकांत शर्मा ने नवनिर्मित संस्कृति मण्डपम् का लोकार्पण किया और उपस्थित लोगों को आशीर्वचन प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान के मंत्री गोवर्धन लाल झवर एवं संयुक्त मंत्री गौरीशंकर नेवर ने श्रीकांत शर्मा का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

धर्म, शिक्षा और संस्कृति का केंद्र बनेगा मण्डपम्

युवा समाजसेवी गौरव राठी ने कहा कि यह प्रांगण केवल एक भवन नहीं, बल्कि धर्म, शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा का जीवंत केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि शुभ अवसर भारतीय संस्कृति की गरिमा, काशी की आध्यात्मिक परंपरा और भगवान श्रीसिद्धेश्वर महादेव के आशीर्वाद के साथ संपन्न हों।

उन्होंने बताया कि नवनिर्मित संस्कृति मण्डपम् में 6000 वर्गफुट का वातानुकूलित बहुउद्देशीय हॉल तैयार किया गया है। इसके साथ ही परिसर में 15,000 वर्गफुट का विशाल हरित लॉन, पर्याप्त पार्किंग और विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

विवाह से लेकर कथा और सेमिनार तक होंगे आयोजन

संस्कृति मण्डपम् में शुभ विवाह, श्रीमद्भागवत कथा, रामकथा, शिवपुराण कथा, रुद्राभिषेक, यज्ञ-हवन, सत्संग, उपनयन, नामकरण, जन्मोत्सव, सेमिनार और सम्मान समारोह सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार, नगर के मध्य स्थित यह परिसर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए सुगम है। शांत, स्वच्छ एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ यहां बड़े आयोजनों के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था की गई है।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

समारोह में गोवर्धन लाल झवर, प्रेम प्रकाश कपूर, नवरतन राठी, संजीव शाह, उमाशंकर अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, मधु शाह, राम महेश्वरी, शशि नेवर, लाला चांडक, भारती करवा, पवन कुमार अग्रवाल, आलोक राय, संतोष सारडा, संगीता सोनी, कृष्ण कुमार काबरा, संतोष अग्रवाल, राम बूबना, राजकुमार कोठारी, राकेश, राजेंद्र अग्रवाल ‘बच्चू’, भंवरलाल राठी, राजेश गट्टानी, सुशील दमानी, मनमोहन लोहिया सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक, समाजसेवी, शिक्षाविद, संस्कृत प्रेमी एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन उपमंत्री लोकेंद्र करवा ने किया। अतिथियों का स्वागत संयुक्त मंत्री गौरीशंकर नेवर तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल झवर ने किया।

आयोजकों ने कहा कि संस्कृति मण्डपम् के माध्यम से काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं को और अधिक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

“जहाँ महादेव की कृपा, वहाँ प्रत्येक शुभ कार्य मंगलमय।”


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4513


सबरंग