MENU

वाराणसी के RS World School और RS Pharmacy College में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, रविंद्र जायसवाल ने फहराया तिरंगा



 16/Aug/26

खजुरी राजातालाब स्थित स्कूल परिसर में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां; रविंद्र जायसवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया

खजुरी, राजातालाब स्थित RS World School एवं RS Pharmacy College में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय एवं कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। RS World School के वाइस चेयरमैन आयुष जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया और देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

एलकेजी, यूकेजी तथा कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद RS Pharmacy College के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में उत्साह और देशभक्ति का रंग भर दिया।

रविंद्र जायसवाल ने विद्यार्थियों को दिया देशसेवा का संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल, स्टांप एवं पंजीयन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं दीप ट्रस्ट, RS World School तथा RS Pharmacy College ने की।

अपने संबोधन में रविंद्र जायसवाल ने कहा कि देश के छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल है और यही युवा आगे चलकर देश एवं समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उन्होंने RS World School एवं RS Pharmacy College के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रो. ओपी तिवारी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की

समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर ओपी तिवारी, पूर्व प्राचार्य हरिश्चंद्र फार्मेसी कॉलेज, मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RS World School के वाइस चेयरमैन आयुष जायसवाल ने भी RS World School एवं RS Pharmacy College के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, गेस्ट ऑफ ऑनर, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।

अंत में मिठाई वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3608


सबरंग