MENU

वाराणसी में पीएम मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय और भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण, अशोक चौरसिया ने दिया विकसित भारत का संदेश



 16/Aug/26

जवाहर नगर एक्सटेंशन और रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान के साथ गूंजे भारत माता की जय के नारे; भाजपा नेताओं ने देश के विकास में योगदान का लिया संकल्प

 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जवाहर नगर एक्सटेंशन, भेलूपुर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों की धुन के बीच भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम में क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रोहनिया भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर भी फहराया गया तिरंगा

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अशोक चौरसिया ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता लाखों लोगों के बलिदान से संभव हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के लोग इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आंतरिक और बाहरी रूप से सुरक्षित हुआ है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और विश्व पटल पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के विकास में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि देश के विकास को और गति मिल सके।

हंसराज विश्वकर्मा ने बलिदानों को किया याद

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि आज देश जिस आजादी में खुलकर सांस ले रहा है और जिस तिरंगे को देखकर सिर गर्व से ऊंचा उठ जाता है, उसके पीछे अनगिनत बलिदानों की गाथा है।

राम सकल पटेल बोले- आजादी के साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं

जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने कहा कि आजादी मिलने के बाद पिछले 80 वर्षों में देश ने विज्ञान, तकनीक, खेल और आर्थिक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के साथ देशवासियों की कुछ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

रोहनिया स्थित कार्यक्रम में अशोक चौरसिया, हंसराज विश्वकर्मा, राम सकल पटेल, प्रदेश मंत्री राकेश शर्मा, राजेश राजभर, पूर्व प्रदेश मंत्री मीना चौबे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर, श्रीप्रकाश शुक्ला, संजय सोनकर, नम्रता चौरसिया, निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, सुनीता सिंह, उत्तम ओझा, गणपति यादव, शैलेंद्र मिश्रा, अजय सिंह मुन्ना, सुजीत सिंह टीका, राजेश त्रिवेदी, अपराजिता सोनकर, शैलेंद्र पाण्डेय मधुकर, महेंद्र सिंह, सुष्मिता सेठ, धर्मराज तिवारी, अवधेश सिंह सारथी और फौजदार सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2311


सबरंग