MENU

वाराणसी के B.N.S. स्कूल कुरसातो में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, संदीप सिंह और डॉ. त्रिभुवन पाण्डेय ने फहराया तिरंगा



 16/Aug/26

चौखंडी रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ समारोह, विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां; प्रधानाचार्य ने शिक्षा के साथ अनुशासन और देशसेवा का दिया संदेश

वाराणसी। बी.एन.एस. स्कूल कुरसातो, चौखंडी रेलवे स्टेशन परिसर में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक संदीप सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. त्रिभुवन पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद देश के शहीदों और महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. त्रिभुवन पाण्डेय ने कहा कि आज के बच्चे ही देश के भविष्य के कर्णधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, नैतिक मूल्यों और देशसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से आधुनिक शिक्षा के साथ देशभक्ति और नैतिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत ‘स्वागत गीत’ और नृत्य से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘सरस्वती वंदना’, ‘Welcome Song’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘जलवा जलवा’, ‘दिल दिया है’, ‘Pranavalyas’, ‘एक राधा एक मीरा’, ‘Pyramid’, ‘कन्धों से मिलते’, ‘दिल है हिन्दुस्तानी’, ‘जय जवान जय किसान’ तथा ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।

विद्यार्थियों की गायन, वादन और नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा।

शिक्षकों ने संभाली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का निर्देशन विद्यालय की नृत्य शिक्षिका तनु पाण्डेय, संगीत शिक्षिका पलक पाठक और तबला शिक्षक आशुतोष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन संत कुमार सिंह ने किया।

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4944


सबरंग