MENU

अस्सी और रामनगर स्थित ब्रेथ ईजी अस्पताल में 15 अगस्त को हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम, मरीजों और क्षेत्रीय लोगों ने भी लिया हिस्सा



 15/Aug/26

वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर ब्रेथ ईजी टीम ने किया ध्वजारोहण, डॉ. एसके पाठक बोले- स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ समाज जरूरी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्रेथ ईजी अस्पताल की ओर से अस्सी स्थित ब्रेथ ईजी चेस्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और रामनगर स्थित ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ टीबी, चेस्ट एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके पाठक ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद डॉ. एसके पाठक ने तिरंगे को सलामी दी और भारतीय शूरवीरों के आन-बान-शान की गाथा सुनाई। कार्यक्रम के दौरान मिठाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों के साथ अस्पताल में उपचार करा रहे मरीज भी मौजूद रहे।

डॉ. एसके पाठक ने कहा कि “स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए समाज का स्वस्थ होना अति आवश्यक है।” उन्होंने स्वस्थ समाज को देश के विकास के लिए जरूरी बताया।

डॉ. एसके पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ब्रेथ ईजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. स्वपनिल, डॉ. सौरभ, सुनील उपाध्याय, अभिषेक केशरी, अश्विनी पाठक, मनोज, रतन, प्रकाशमणि और रत्नेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9262


सबरंग