MENU

वन संरक्षक, वाराणसी ने देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई



 15/Aug/26

वन विभाग की जिम्मेदारी केवल वनों के संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की भी है: वन संरक्षक डॉ रवि कुमार सिंह

वाराणसी। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वॉ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग, वाराणसी द्वारा गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन वन भवन, अशोक विहार पहडिया वाराणसी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 रवि कुमार सिंह, भा0व0से0 वन संरक्षक, वाराणसी वृत्त तथा मुख्य अतिथि श्री सी. एन. पाण्डेय, डायरेक्टर, आई0पी0टी0आर0आई0, बैगलोर (से0नि0) एवं श्रीमती निधि चौहान, भा0व0से0, प्रभागीय वनाधिकारी, वाराणसी के साथ-साथ विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, एवं कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह के दौरान वन विभाग द्वारा वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं विभागीय दायित्वों के निर्वहन में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए अन्य कार्मिकों को भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी सम्मानित किया गया। विभाग के प्रति उनके दीर्घकालीन योगदान, सेवाओं एवं अनुभवों को स्मरण कराया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिकों का अनुभव एवं योगदान विभाग की महत्वपूर्ण विरासत है, जो वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
        
वन संरक्षक, वाराणसी ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक एवं प्रत्येक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वन विभाग की जिम्मेदारी केवल वनों के संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की भी है। उन्होंने द्वारा अपने उद्वबोधन में ’’वोकल फॉर लोकल व वुड फॉर गुड’’ का नारा दिया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश भी दिया गया। 

मुख्य अतिथि श्री सी.एन. पाण्डेय ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं वन संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का आह्वान किया तथा काष्ठ आधारित लकड़ी का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए विदेशी सामान पर निर्भरता कम करे तथा स्वदेशी उत्पादो में वृद्धि के साथ रोजगार के अवसरो में भी वृद्धि हो। 
        
प्रभागीय वनाधिकारी, वाराणसी निधि चौहान द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को वानिकी कार्यो में वृद्धि हेतु आम जनता से पर्यावरण के प्रति समन्वय स्थापित कर जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। 
        
अन्त में सभी को स्वतंत्रता दिवस की पुनः शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने हेतु प्रेरित किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2767


सबरंग